पहली बार:- देश के चारों बड़े हाई कोर्ट में महिलाएं चीफ जस्टिस की कमान

Home Category राष्ट्रीय पहली बार:- देश के चारों बड़े हाई कोर्ट में महिलाएं चीफ जस्टिस की कमान

पहली बार:- देश के चारों बड़े हाई कोर्ट में महिलाएं चीफ जस्टिस की कमान

महिला भी पिछे नही न्यायिक सेवा में अधिकतर उच्च पदों पर जहां पुरुष काबिज हैं, वहीं पहली बार एक ऐसा संयोग बना है, जो आपने आप में थोड़ा हैरान करने के साथ ही सुखद भी है। देश में पहली बार चारों बड़े और सबसे पुराने हाई कोर्ट्स बॉम्बे, मद्रास, कलकत्ता और दिल्ली हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस महिलाएं हैं। बडे गर्व की बात है हमारे लिए

मद्रास हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस के तौर पर इंदिरा बनर्जी की नियुक्ति के साथ ही देश की महिलाओं के नाम यह इतिहास दर्ज हो गया। इन चारों हाई कोर्ट की स्थापना औपनिवेशिक सत्ता के दौरान हुई थी। मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर मद्रास हाई कोर्ट में कुल 6 महिला जज हैं, जबकि 53 पुरुष जज हैं। महिलाओं की संख्या कही पुरुषों से काफी कम हैं। उधर बॉम्बे हाई में देश के सभी उच्च न्यायालयों से ज्यादा महिलाएं है। 

[Social Media Share Text/Image]