ओडिशा के भद्रक में भगवान राम के खिलाफ अपमानक फेसबुक पोस्ट करने पर विवाद

Home Category अपराध ओडिशा के भद्रक में भगवान राम के खिलाफ अपमानक फेसबुक पोस्ट करने पर विवाद

ओडिशा के भद्रक में भगवान राम के खिलाफ अपमानक फेसबुक पोस्ट करने पर विवाद 

ओडिशा के भद्रक में भगवान राम के खिलाफ अपमानक फेसबुक पोस्ट करने पर विवाद हो गया है। कुछ संगठनों ने पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरात कथित उपद्रवियों ने सड़क पर आग भी लगा दी

मामले को बढ़ता देख शहर में कर्फ्यू  लगा दिया गया है। यह घटना शुक्रवार की शाम की है, जिसने शनिवार आते-आते विकराल रुप ले लिया। घटना को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज को बुधवार तक बंद करने का फैसला लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार दास ने कहा है कि पुलिस ने हिंसा में शामिल 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश हो रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना में कई जगहों पर लूट और आगजनी की खबरें तो हैं लेकिन किसी की अब तक जान नहीं गई है। हालांकि आगजनी की घटनाएं जारी हैं।

[Social Media Share Text/Image]