इंडिया गेट पर बिखरेगी की ओडिशा की छटा

Home Category ओडिशा न्यूज़ इंडिया गेट पर बिखरेगी की ओडिशा की छटा

29 अप्रैल से 1 मई तक होगा ओडिशा पर्व का आयोजन
दिल्ली - एनसीआर के लोगो  को ओडिशा की कला और संस्कृति से रूबरू कराने  के लिए  इंडिया गेट में ओडिशा पर्व का  आयोजन किया  जा रहा है | 29 अप्रैल से 1 मई तक ओडिशा समाज  के बैनर तले चलने वाले ओड़िशा पर्व में ओडिशा के इतिहास कला संस्कृति पंपरा नृत्य खान - पान  का प्रदर्शन किया जायेगा |

इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए ओडिशा समाज के अध्यक्ष सिद्धर्थ  प्रधान , सेवनिवित आई आर एस अधिकारी ने कहा  " यह पहला अवसर है जब संवृद्धि व् बहुआयामी  ओडिशा संस्कृति का प्रदर्शन राजकीय मंच पर होने जा रहा है  | इससे देश के उन लोगों को भी ओडिशा संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा , जो ओड़िशा के  बारे में बहुत से तथ्यों से अनजान  हैं या बहुत ही काम जानकारी रखते हैं | प्राचीनकाल से ही ओड़िया का मूलभाव अदम्य ओड़िया हैं, यह संस्कृति परंपरागत रूप से राष्ट्रवादी और विश्वबंधुत्व में विश्वास रखती है |
आत्मशक्ति - एक प्रदशर्नी , आगंतुकों को प्राचीन इतिहास के मनमोहक युग में लेकर जाएगी |  प्रदर्शनी दृश्य और व्याख्यान में माध्यम से दशर्को को प्राचीन प्राचीन सभ्यता के इतिहास से कई शताब्दी तक के सफर पर ले जाएगा जिसमें विशाल कलिंग साम्राज्य शामिल है , जिसका विस्तार संस्थापक राजा खराबेला के शासन कल में पूर्वी भारत और मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों पर था और गैंग नदी से गोदावरी नदी तक था | आपने स्वर्णिम समुंद्री इतिहास में ओडिशा का सम्पर्क बहुत से देशों जैसे रोमन साम्राज्य , सीलोन , चीन , बर्मा , इंडोनेशिया द्रीप - जावा , बलि , सुमात्रा , बोरियो जिन्हें एक साथ प्राचीन कल में सुवर्णदीपा कहा जाता है, से हुआ |इन सबसे बढ़कर ओडिशा पर्व में खानपान का विशेष प्रबंध होगा , जहाँ विशुद्ध ओडिशा व्यंजन उपलब्ध होगा जिनमें स्वादिष्ट  स्नैक्स , विश्वप्रसिद्ध ओड़िशा मिठाई  के साथ वेज और नॉन - वेज थाली जिनमें समुंद्री भोजन भी शामिल होगा |
ओड़िशा पर्व के आयोजन में वित्त  मंत्री अरुण जेटली , केंद्रीय पेट्रोलियम एवं  प्राकृतिक गैस (राजयमंत्री  स्वतन्त्र प्रभार ) धर्मेन्द्र प्रधान,  उच्चतम न्ययालय के न्याधीश दीपक मिश्रा , झारखण्ड की महामहिम राजपाल द्रौपदी  मुर्म बतौर मुख्य अतिथि  शिरकत करेंगे |

[Social Media Share Text/Image]